पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर मौत
तभी पीछे से आया तेज रफ्तार वाहन सभी को रौंदते हुए निकल गया। इस बीच, पीछे से आ रहे पीलीभीत के थाना न्यूरिया के गांव बसंतापुर निवासी बाइक सवार अजय प्रिय भी सड़क पर पड़ी बाइकों से टकराकर घायल हो गए। हादसे में जाकिर, बेटे कैफ और दूसरी बाइक पर सवार अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान जैबुननिशा ने भी दम तोड़ दिया। घायल आलिया, मुस्कान और अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों में से किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट
यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से हादसे और इनमें मौतों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसे की मुख्य वजह फिलहाल तेज रफ्तार और क्षमता से ज्यादा सवारियां बाइक पर बैठना पुष्ट हो रही है जिसकी वजह से अनियंत्रित वाहन पर काबू मुश्किल हो गया। सातों लोगों में किसी के पास हेलमेट नहीं था।