फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद : नौ महीने बाद कल कोरोना मुक्त होगा बरेली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
एकमात्र संक्रमित का बृहस्पतिवार को खत्म होगा होम आइसोलेशन
विज्ञापन

जिले में पिछले आठ दिन से नहीं मिला कोई नया केस
बरेली। पूरे नौ महीने बाद जिले के कोरोना मुक्त होने की उम्मीद जगी है। दरअसल बरेली में फिलहाल कोरोना का एक ही सक्रिय केस है जिसका होम आइसोलेशन बुधवार को खत्म हो जाएगा। अगर कोई नया केस न मिला तो इसके बाद बृहस्पतिवार को जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से जारी कोविड रिपोर्ट के मुताबिक 40 से ज्यादा जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। बरेली समेत 15 जिलों में कोरोना के महज एक-एक ही केस सक्रि य संक्रमितों की सूची में दर्ज है। इनमें मंगलवार को कई जिलों के मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनका होम आइसोलेशन समाप्त हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस सेल के अनुसार बरेली में आठ दिन पहले एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था जो पहले अस्पताल में भर्ती रहा और फिर होम आइसोलेशन पर चला गया।
विज्ञापन

सर्विलांस सेल के मुताबिक 28 अक्तूबर को इस मरीज का भी होम आइसोलेशन समाप्त हो जाएगा। अगले 48 घंटे में अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला तो करीब नौ महीने बाद बरेली के कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है। बता दें कि करीब दो माह पहले अगस्त में एक बार सात दिन तक कोई नया केस नहीं मिला था। तीन सक्रिय संक्रमित का दो दिन बाद होम आइसोलेशन समाप्त होना था पर अगले दिन दो व्यक्ति पॉजिटिव मिले और उम्मीद टूट गई।
43649 संक्रमित मिले, 377 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक बरेली में 43649 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 377 लोगों की मौत हुई है। अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। तीन सौ बेड अस्पताल के फ्लू कॉर्नर, स्टेटिक और एमएमयू की टीम समेत सीएचसी, पीएचसी, निजी अस्पताल और निजी लैब में हर दिन करीब चार हजार से ज्यादा सैंपलिंग करने का दावा अफसर कर रहे हैं।
पॉश इलाकों में सर्वाधिक मिले थे संक्रमित
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में भी शहर के पॉश इलाकों में ही सर्वाधिक लोग कोरोना की चपेट में मिले थे। इसमें रामपुर गार्डन, राजेंद्र नगर, डीडी पुरम, ग्रीन पार्क, महानगर, सनसिटी विस्तार, पवन विहार, आशीष रॉयल पार्क प्रमुख रहे। वहीं, किला, कटघर, साहूकारा, पुराना शहर के सूफी टोला, सहसवानी टोला, बाकरगंज समेत अन्य इलाके दूसरी लहर में सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

लोगोें से एहतियात बरतने की अपील
कोविड के सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि मार्च से कोरोना के केस बढ़ने शुरू हो गए थे। इसके बाद से लगातार संक्रमित के मिलने का सिलसिला जारी रहा। अप्रैल और मई में महामारी ने तमाम लोगों को अपनी चपेट में लिया। जून से स्थितियां बदलने लगी। नौ माह बाद पहली बार एक सक्रिय संक्रमित बचा है। अगर नया केस नहीं मिला तो बरेली बृहस्पतिवार को कोराना मुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें