'साहब को कम से कम 30 हजार रुपये देने होंगे'
सतीश ने बताया कि जब वह गौरव सिंह से मिला तो उससे कहा गया कि साहब को कम से कम 30 हजार रुपये देने होंगे। एक-दो दिन में दस हजार रुपये लेकर आ जाओ। बाकी 20 हजार रुपये दो-चार दिन में दे देना। सतीश ने इसकी सूचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दी। मंगलवार दोपहर 12:30 बजे गौरव को रुपये लेने के लिए सेटेलाइट तिराहे पर बुलाया गया। यहां जैसे ही उसने रुपये लिए, एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने उसे दबोच लिया।
आरोपी गौरव को बारादरी थाने लाया गया। टीम ने गौरव की स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें भी पांच-पांच सौ के नोट की दो गड्डियां मिलीं। इसमें एक में 100 व दूसरी में 80 नोट थे। एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर आनंद कुमार वर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गौरव को जेल भेज दिया गया है, जबकि कमांडेंट का निलंबन तय माना जा रहा है।