फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली से एक दिन पहले निकलेगी रामबरात, इसी दिन शब-ए-बरात, 29241 लोग मुचलका पाबंद

Sun, 05 Mar 2023 08:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

होली के मौके पर जिले में 59 शोभायात्रा और जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें सात बडे़ जुलूस प्रेमनगर, किला, नबावगंज, शाही और क्योलड़िया क्षेत्र में निकाले जाएंगे। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में होली से एक दिन पहले सात मार्च मंगलवार को शहर में रामबरात निकाली जाएगी। इसी दिन शब-ए-बरात भी है। पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों कार्यक्रम किए जाएंगे। अधिकारी शहर में घूमकर जायजा ले रहे हैं। रामबरात से पहले 29 हजार 241 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।

विज्ञापन


होली के मौके पर जिले में 59 शोभायात्रा और जुलूस निकाले जाएंगे, जिसमें सात बडे़ जुलूस प्रेमनगर, किला, नबावगंज, शाही और क्योलड़िया क्षेत्र में निकाले जाएंगे। वहीं, शब-ए-बरात पर जिले में 56 जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस और शोभायात्राओं की बड़ी संख्या को देखते हुए जिलेभर में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। शहर में ही 53 इंस्पेक्टर, 275 दरोगा, 1257 हेड कांस्टेबल, 375 महिला कांस्टेबल, 73 यातायात पुलिसकर्मी, 462 होमगार्ड, चार कंपनी पीएसी और सीपीएमएफ तथा 111 क्यूआरटी टीमें शहर में तैनात रहेंगी।

विज्ञापन

शहर में एक जगह ज्यादा जलेगी होली

इस बार नगर क्षेत्र में 861 और देहात क्षेत्र में 2047 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पिछली साल शहर क्षेत्र में 860 और देहात में 2102 जगह होली जलाई गई थी।

यूपी का नंबर वन थाना: बरेली कोतवाली के नाम पर दर्ज हुई उपलब्धि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जारी की सूची

एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि त्योहार के दिनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 5797 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। जबकि 29 हजार, 241 लोगों को भारी धनराशि से मुचलका पाबंद किया गया है। जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे मुकदमा लिखकर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें