शहर में रही कड़ी सुरक्षा
शहर में राम बरात को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस ने 29241 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। जुलूस और शोभायात्रा के दौरान शहर में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शहर में ही 53 इंस्पेक्टर, 275 दरोगा, 1257 हेड कांस्टेबल, 375 महिला कांस्टेबल, 73 यातायात पुलिसकर्मी, 462 होमगार्ड, चार कंपनी पीएसी व सीपीएमएफ तथा 111 क्यूआरटी टीमें की ड्यूटी लगाई गई है।