बरेली जिले के थाना शाही के गांव जुनहाई में रहने वाले 65 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मान सिंह की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हिस्ट्रीशीटर की हत्या का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हिस्ट्रीशीटर पेरोल पर आया हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरेली जिले के थाना शाही के गांव जुनहाई में रहने वाले 65 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मान सिंह की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। उसके साथी इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम मान सिंह का गांव के ही हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ शेरा से झगड़ा हुआ था।
रात में जब वह और मान सिंह बाग में रखवाली कर रहे थे तो शेरा ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। किसी तरह वह तो उसके चंगुल से छूटकर
भाग निकले लेकिन उन लोगों ने मान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मान सिंह को एक हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी और इन दिनों वह पेरोल पर था।