बरेली में पार्षद को तमंचा दिखा कर उनके क्षेत्र के ही रहने वाले हिस्ट्रीशीटर द्वारा तमंचा दिखा कर सड़क पर दौड़ाने का मामला सामने आया है। बरादरी दुर्गानगर निवासी पार्षद वार्ड नंबर-65 के पार्षद का आरोप है कि क्षेत्र का ही रहने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर आकाश ने उनके ऑफिस में आया था। इस दौरान नरेश कुछ लोगों से बातचीत कर रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर आकाश ने किसी बात को लेकर तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए पार्षद को दौड़ा दिया। जिसके बाद पार्षद ने भागकर अपनी जान बचाई। सरे राह तमंचा लेकर दौड़ रहे आरोपी को देख कर वहां हड़कंप मच गया। पीड़ित पार्षद के मुताबिक, आरोपी आकाश पर 15 मुकदमे दर्ज है। इस मामले की नरेश ने बरादरी पुलिस को तहरीर दी है।
वहीं, बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तहरीर आई है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।