फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: पूर्व पालिका अध्यक्ष शहला का पति डॉ. ताहिर अब हिस्ट्रीशीटर, सपा के कद्दावर नेता का करीबी है परिवार

Tue, 12 May 2026 08:02 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने नवाबगंज की पूर्व पालिका शहला ताहिर के पति डॉ. ताहिर की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। उन पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
डॉ. मोहम्मद ताहिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में नवाबगंज नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष शहला के पति डॉ. ताहिर की नवाबगंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव के करीबी माने जाने वाले ताहिर पर धोखाधड़ी, लूट और हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धाराओं के कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब पुलिस उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखेगी।
विज्ञापन


जिले की राजनीति में नवाबगंज की पूर्व पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर का नाम लंबे समय तक चर्चा में रहा है। अब भी किसी न किसी वजह से शहला का नाम राजनीतिक गलियारों में गूंजता रहता है। डॉ. ताहिर का भी नवाबगंज की राजनीति में बड़ा कद रहा है लेकिन उसकी पहचान मुख्य रूप से शहला की वजह से ही रही है। अब डॉ. ताहिर की हिस्ट्रीशीट खुलने से यह परिवार दोबारा चर्चा में आ गया है। 

खंगाली जा रहीं पुराने मामलों की फाइलें
ताहिर के खिलाफ हत्या की कोशिश और लूट जैसे संगीन मामलों के 14 मुकदमे दर्ज हैं। अब ताहिर के खिलाफ दर्ज पुराने मुकदमों की फाइलें दोबारा खंगाली जा रही हैं। कई मामलों में जांच की स्थिति और कोर्ट में विधिक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि 14 में से कितने मामलों में ताहिर के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गया है और कितने मामलों में अंतिम आख्या लगाई गई है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन दिनों जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिन लोगों का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है, उनकी सक्रियता या कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। इसके मुताबिक गैंगस्टर या हिस्ट्रीशीटर जैसी कार्रवाई की जा रही है। थानेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता को कोई परेशानी न आए, जबकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों या अपराधी छवि के लोगों के साथ किसी तरह की रियायत न बरती जाए। 
विज्ञापन

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर एक दिन में दर्ज कराए थे 44 मुकदमे
डॉ मोहम्मद ताहिर सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव के करीबी बताए जाते हैं। सपा सरकार में ताहिर ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और उनके परिवार पर एक ही दिन में 44 मुकदमे दर्ज कराकर सनसनी फैला दी थी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई के बाद भाजपा नेताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। बाद में भाजपा सरकार आते ही मुकदमों में एफआर लगा लगा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें