फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्राओं से वसूली जा रही अधिक फीस, रसीद मांगने पर अभिभावक से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विद्यालय स्टाफ पर अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाया है। कहा कि रसीद मांगने पर उनके अभिभावकों से अभद्रता करते हुए धमकी दी जाती है। इस संबंध में अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एक शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। फीस के संबंध में वह विद्यालय में बात करने गए थे। वहां स्टाफ ने अभद्रता करते हुए उनका फोन छीनने का प्रयास किया। साथ ही बेटी का स्कूल से नाम काटने व एफआईआर कराने की धमकी दी। मामले में कई छात्राओं के अभिभावकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से जांच करने की मांग की है।
आरोप लगाया कि विद्यालय स्तर से करीब 1600 रुपये अभिभावक संघ के नाम पर वसूलकर फर्जी रसीद दी जाती है। इस पर खाता संख्या भी दर्ज नहीं होती है। इसी तरह फीस जमा करने के बाद भी पूरी रसीद नहीं दी जाती है। ग्यारहवीं व इंटरमीडिएट की पिछले वर्ष से दोगुनी फीस बढ़ाई गई है। यह शासनादेश के विरुद्ध है। शिकायतीपत्र पर कई अन्य अभिभावकों ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


विद्यालय की एक शिक्षिका पर फीस गबन की एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनके संपर्क में रहने वाले कुछ लोग विद्यालय के विरुद्ध षडयंत्र कर रहे हैं। अभिभावक और छात्राओं को परेशान करने वालों की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। - आनंद सिंह आहूजा, प्रबंधक, श्री गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें