फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बस की टक्कर से हाईस्कूल के छात्र की मौत, दो घायल, परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे थे तीनों

Thu, 16 Feb 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

निजी बस की टक्कर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे अंबरपुर गांव के पास हुआ। बाइक सवार तीनों छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
छात्र चंद्रपाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र पनबड़िया गांव निवासी चंद्रपाल की जान चली गई। जबकि उसके साथी छात्र अंबरपुर निवासी पुष्पेंद्र और तफसीर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परीक्षा देने के बाद चंद्रपाल अपने साथियों को उनके गांव छोड़ने जा रहा था, तभी नहर की पुलिया पर सामने से आ रही बस से बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


बाइक सवार तीनों छात्र नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिनके पास हेलमेट भी नहीं था। बाइक चंद्रपाल के बड़े भाई की थी। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। बस चालक खेतों में भागा तो उसे भी पकड़कर पीट दिया। बस और ड्राइवर को शेरगढ़ थाना पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

मीरगंज हादसा: ट्रक के नीचे फंसी बाइक - फोटो : अमर उजाला

मीरगंज क्षेत्र में ठेकेदार की मौत 

मीरगंज क्षेत्र में शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर भी बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया। शीशगढ़ बहेड़ी मार्ग पर ट्रक ने बाइक को चपटे में ले लिया। बाइक ट्रक के नीचे आ गई। इस घटना में लकड़ी ठेकेदार चंद्रपाल की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें