फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: संभल में बवाल के बाद बरेली में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई निगरानी, एसपी सिटी ने फोर्स संग की गश्त

Mon, 25 Nov 2024 06:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

संभल में रविवार को हुए बवाल के बाद बरेली समेत पूरे जोन में हाई अलर्ट किया गया है। शहर में निगरानी बढ़ा दी गई है। रात में पुलिस अफसरों ने फोर्स के साथ रूट मार्च किया। 
विज्ञापन
फोर्स के साथ एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल की जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को हुए बवाल के बाद बरेली जोन के एडीजी जोन रमित शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं। इधर, बरेली जोन में अलर्ट जारी कर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बरेली में एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर रूट मार्च किया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के साथ शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, बाजार, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त करते हुए पहुंचे। उन्होंने लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

Bareilly News:  एसएसपी ने 40 से अधिक दरोगाओं का किया तबादला, दो इंस्पेक्टर समेत तीन लाइनहाजिर
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अफवाहों पर भरोसा न करें। अगर कोई अफवाह फैला रहा है या भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रहा है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। खुफिया अमले के स्टाफ को भी जिम्मेदारी बांटी गई। इस दौरान एएसपी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव, सीओ नगर द्वितीय संदीप सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन

संभल के मुसलमानों से अमन की अपील
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने संभल के मुसलमानों से अमन की अपील की है। उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ और पथराव न करें। पैगंबर-ए-इस्लाम ने शांति का पैगाम दिया है, उस पर अमल करें। विरोध-प्रदर्शन से भी बचना चाहिए। इस बात का भी ख्याल रखें कि किसी को किसी तरह से तकलीफ न पहुंचे। 

वहीं, ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा है कि मुसलमानों ने बाबरी मस्जिद के फैसले पर सब्र किया। देश के हालात बिगड़ने नहीं दिए। हमारे सब्र और अमन पसंद होने का नाजायज फायदा उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें