फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विस चुनाव की तैयारियों को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी फ्यूचर यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि चुनाव से पहले विधानसभा स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास के मुद्दे पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को और आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, ईशान ग्वाल, नवीन शर्मा, अनिल प्रताप सिंह राणा, प्रतुल अग्रवाल, अतीश अग्रवाल, पुष्पेंद्र यादव, सुभाषिनी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें