फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुबह पांच से रात आठ बजे तक शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रूट डायवर्जन भी सोमवार सुबह पांच बजे से लागू कर दिया गया। परीक्षा के चलते सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। आकस्मिक वाहनों, रोडवेज बसों व नगर निगम की बसों पर यह व्यवस्था लागू नहीं रहेगी।
विज्ञापन

बदली व्यवस्था में शहर के अंदर से रामपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन मिनी बाइपास, झुमका तिराहे से जाने के बजाय महादेव पुल, श्यामगंज पुल, डेलापीर, विलयधाम, बिलवा पुल होकर निकाले जाएंगे। दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से बरेली शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास होते हुए बिलवा पुल, विलयधाम, इंवर्टिस तिराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे।
बदायूं की तरफ से लखनऊ व शाहजहांपुर, पीलीभीत की तरफ जाने वाले वाहन रामगंगा तिराहा से बुखारा मोड़ से फरीदपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। लखनऊ, शाहजहांपुर की तरफ से दिल्ली, रामपुर, मुरादाबाद को जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास, विलयधाम, बिलवा, झुमका तिराहा होते हुए निकाला जाएंगे। पीलीभीत, नैनीताल की तरफ से बदायूं जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास, फरीदपुर होते हुए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें