उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कार बीच सड़क पर लगा दी। फिर ड्राइवर को ट्रक से खींच लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस बीच बरात से ही कुछ संभ्रांत लोगों ने आकर ड्राइवर को छुड़ाकर ट्रक को आगे बढ़वाया। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई पर तब तक मामला निपट चुका था। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बदायूं रोड पर भीषण जाम रहा। चौपुला पुल से उतरते ही गन्ना मिल से करगैना तक सड़क पर बरातें दिखाई दीं। बैंडबाजों के शोर के साथ ही रोड की दोनों साइड पर वाहन फंसे हुए थे। इसमें यात्री वाहनों के साथ ही जरूरी काम से निकले लोग भी फंसे हुए थे। एंबुलेंस में लेटे मरीजों को दिक्कत हुई तो पुलिस ने किसी तरह से उन्हें निकलवाया।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बदायूं व पीलीभीत रोड पर बरातों की वजह से जाम लगने की सूचना मिली थी। वहां पहले से पुलिस तैनात थी, बाद में और स्टाफ को भेजा गया। बरातों के साथ ही सामान्य वाहनों को भी निकलवा दिया गया।