फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा पर ट्रक पलटने लगा भीषण जाम

विज्ञापन
ट्रक पलटने के कारण नेशनल हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन
बुधवार रात ढाई बजे से बृहस्पतिवार दोपहर तक लगा रहा
विज्ञापन

क्रॉसिंग के दोनों ओर कई किलोमीटर तक फंसे रहे वाहन
फतेहगज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर बुधवार रात ढाई बजे के सिलीगुड़ी से लोहे के गर्डर लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा ट्रक हुलासनगरा क्रॉसिंग से पहले मीरानपुर कटरा की तरफ निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पलट गया, इससे रात से ही हाईवे पर जाम लगने लगा और सुबह तक मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर और फतेहगज पूर्वी की ओर दो किलोमीटर तक पहुंच गया। हुलासनगरा चौकी पुलिस ने पलटे हुए ट्रक को एक साइड करवाया तब जाकर वाहनों का हाईवे पर निकलना शुरू हो पाया फिर भी दोपहर तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में चालक ने पहिया सड़क से नीचे उतारा तो संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हालांकि ट्रक में सिर्फ ड्राइवर ही था। उसे कोई चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक के पलटने की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह के समय कई ट्रेनें निकलने की वजह से फाटक को बार बार बंद करने से क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग गया। जैसे ही फाटक खुला तो जल्दबाजी के चक्कर में वाहन आमने-सामने फंस गए, इससे जाम बढ़तकर मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर और फतेहगज पूर्वी फ्लाईओवर को पार करता हुआ दो किलोमीटर तक पहुंच गया। जाम ज्यादा बढ़ने पर हुलासनगरा चौकी पुलिस ने पलटे हुए ट्रक को एक साइड करवाकर वाहनों को निकलवाया। वहीं छोटे वाहनों को कसरक लिंक रोड से निकलवाया तो फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने कुछ वाहनों को जैतीपुर लिंक रोड से निकलवाया। तब जाकर जाम से कुछ राहत मिल पाई। फिर भी दोपहर बाद तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें