फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना बाइपास पर लगे कूड़े के ढेर, दुर्गंध के बीच से गुजरना हुआ दूभर

विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। साथ में महंत। संवाद
विज्ञापन
खाटूश्याम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत, कचरा नहीं हटा तो धूमिल होगी आंवला की छवि
विज्ञापन

आंवला। विश्व प्रसिद्ध मनौना धाम में खाटूश्याम मंदिर में बाबा श्याम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में प्रदेश व अन्य प्रदेशों से हजारों की संख्या में लोगों के अलावा राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियों के आने की उम्मीद है, लेकिन आंवला-मनौना बाइपास रोड का हाल बेहाल है। सड़क किनारे पालिका द्वारा लगाए गए कूड़े के ढेरों से आ रही दुर्गंध से लोगों का निकलना दूभर हो गया है।
मनौना धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बाइपास पर जमा कूड़े-कचरे के ढेरों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर न केवल राहगीरों के आवागमन में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि उनसे उठ रही दुर्गंध ने आसपास का वातावरण भी दूषित कर दिया है। धाम में दर्शन को आने वाले भक्तों को इस दुर्गंध के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। मंदिर व्यवस्थापक श्यामेंद्र चौहान ने बताया कि कचरे से मनौना धाम के भव्य आयोजन में आने वाले भक्तों को काफी परेशानी हो रही है। पालिका से मांग है कि इस समस्या का समाधान कराया जाए ताकि बाहर से आने वाले लोगों में हमारे शहर की छवि धूमिल न हो। वहीं, इस मामले में ईओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शीघ्र ही कचरा हटवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

आंवला। विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम मनौना धाम में पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह को कलश यात्रा के साथ हुआ। महंत ओमेंद्र सिंह चौहान की अगुआई में प्राचीन ब्रह्मदेव मंदिर मनौना से पीत वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश धारण किए निकली। यात्रा समापन पर महंत ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद काशी से आए 11 आचार्यों ने विधि विधान से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम करवाए। यात्रा में आर्येंद्र सिंह चौहान, श्यामेंद्र चौहान, महेश कठेरिया, जयदीप पाठक, महेश कठेरिया, सचिन सक्सेना, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। साथ में महंत। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें