अमर उजाला समूह 18 अप्रैल को अपनी स्थापना के 67 साल पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर समूह की ओर से अमर उजाला परिसर में इस दिन पूर्वाह्न 10 से शाम बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। दूसरों की जान बचाने से बेहतर भला कौन सा दान हो सकता है। आइए, हम सब मिलकर इस महादान में हिस्सा लें और रक्तदान कर अपनी भागेदारी निभाएं।
अमर उजाला समूह की वर्ष की वर्षगांठ पर हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। पिछले कई वर्षों से ये सिलसिला चला आ रहा है। शहर के प्रबुद्ध जन, समाजसेवी, व्यापारी और युवा रक्तदान कर इस अपनी भागेदारी निभाते रहे हैं। इस बार भी इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए समाज के हर प्रबुद्ध वर्ग की सहभागिता जरूरी है। रक्तदान शिविर का आयोजन अमर उजाला परिसर में शनिवार 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। डाक्टरों की टीम किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद ब्लड डोनेट कराएगी। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति निर्धारित समय पर आकर रक्तदान कर सकता है। अमर उजाला समूह ने शहर के प्रत्येक वर्ग से इस महा आयोजन में हिस्सेदारी के लिए समर्पण की भावना के साथ आगे आने का आह्वान किया है।