फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तापमान में उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पारा का उतार-चढ़ाव सेहत पर बिगाड़ रहा है। दिन में धूप और उमस के बाद रात को हल्की ठंड से रोग प्रतिरोधी क्षमता प्रभावित होने से वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 3400 मरीजों का इलाज हुआ।
विज्ञापन

क्यारा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह के मुताबिक, इलाज के लिए आए मरीजों में ज्यादातर बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में संक्रमण, खुजली, फुंसी और फोड़े के रहे। दवा के साथ जरूरी एहतियात और संक्रामक रोगों से परिजन को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए हैं।
बच्चों और बुजुर्गों में मौसमी संक्रमण के मामले अधिक रहे। कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव से शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता पर असर पड़ता है। दिन में गर्मी और रात में अपेक्षाकृत ठंडक का मौसम वायरस, बैक्टीरिया पनपने के अनुकूल होता है। ऐसे में जरा सी बेपरवाही से सेहत बिगड़ती है।
विज्ञापन

मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरत के अनुसार अन्य जांचें कराई गईं। चिकित्सकों ने मरीजों को खानपान और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी गई। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ताजा और पौष्टिक भोजन लेने, गीले कपड़े ज्यादा देर तक न पहनने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें