फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में चिह्नित होने लगीं फर्जी आशाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने की चेकिंग, एक महिला मिली संदिग्ध, पूछताछ के बाद छोड़ा

बरेली। इलाज के लिए महिला अस्पताल पहुुंच रही मरीजों को निजी अस्पताल का रास्ता दिखाने वाली ‘फर्जी’ आशाओं की अब खैर नहीं। सीएमएस ने स्टाफ को ऐसी महिलाओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही महिलाओं को गुमराह करते पकड़े जाने पर उन पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को महिला अस्पताल में इलाज को आई मरीज को निजी अस्पताल भेजने का प्रकरण संज्ञान में आने के बाद रविवार को अस्पताल में खासी निगरानी की गई। सीएमएस डॉ. अलका सक्सेना ने भी निरीक्षण किया तो एक संदिग्ध महिला मिली जो किसी मरीज का इलाज कराने आई थी। इस पर उन्होंने महिला से पूछताछ की, लेकिन फर्जीवाड़ा न मिलने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद सभी स्टाफ को उन्होंने संदिग्ध महिलाओं पर निगाह रखने और पकड़ में आने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। साथ ही अस्पताल के किसी कर्मचारी की संलिप्तता पर विभागीय कार्रवाई की भी हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें