फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंकिंग पाने को सुविधाएं दुरुस्त करने में जुटा महिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देश भर के चुनिंदा अस्पतालों के बीच अपना मुकाम बनाने के लिए जिला महिला अस्पताल सुविधाएं दुरुस्त करने में जुट गया है। 30 और 31 अक्तूबर को नेशनल क्वालिटी एस्सुरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) की टीम निरीक्षण को आ रही है। इससे पहले अस्पताल प्रशासन स्टाफ के बर्ताव से लेकर सुविधाएं दुरुस्त करने में जुट गया है। सीएमएस कई बार स्टाफ की मीटिंग भी ले चुकी हैं।
विज्ञापन

एनक्यूएएस की टीम आठ बिंदुओं की कसौटी पर महिला अस्पताल को परखेगी। इसमें सेवा प्रावधान, रोगी अधिकार, इनपुट, सहायता सेवाएं, नैदानिक देखभाल, संक्रमण नियंत्रण, गुणवत्ता प्रबंधन और परिणाम को देखा जाएगा। अगर महिला अस्पताल इस कसौटी पर खरा उतरता है तो इसकी गिनती देश के चुनिंदा अस्पतालों में होगी। रैंकिंग पाने के लिए अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। पिछले दिनों स्टॉफ को ट्रेनिंग भी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साफ सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि एनक्यूएएस की टीम निरीक्षण को आ रही है। अस्पताल में सारी व्यवस्था बेहतर हैं। एसएनसीयू के लिए भी कुछ हाईटेक उपकरण आने वाले हैं, जिससे नवजात के इलाज और बेहतर व्यवस्थाएं हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें