फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी को निकले हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
पुलिस लाइन में वलियद खां को अंतिम विदाई दी गयी
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल वलियद खां की किला पुल पर किसी भारी वाहन से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। वह पंचायत चुनाव की ड्यूटी के लिए बदायूं जाने को निकले थे।
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा) के गांव कटिया के मूल निवासी 56 वर्षीय हेड कांस्टेबल वलियद खां पुलिस लाइन में तैनात थे और किला इलाके में किराये के कमरे में रह रहे थे। पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने के बाद वह शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बदायूं की रवानगी कराने के लिए बाइक से पुलिस लाइन जा रहे थे। किला पुल पर किसी भारी वाहन ने पीछे से उनको टक्कर मार दी। वाहन उनके ऊपर से निकल गया जिससे उनका शरीर दो टुकड़ों पर बंट गया। किसी राहगीर ने यूपी 112 को सूचना दी तो किला इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उनकी इंसास राइफल कब्जे में लेने के साथ शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया।
पत्नी से बात कर निकले थे ड्यूटी पर
वलियद खां के बेटे आफताब ने बताया कि करीब पांच माह पहले ही उनके पिता का बरेली ट्रांसफर हुआ था। इससे पहले वह रामपुर के थाना सिविल लाइन में तैनात थे। ड्यूटी पर निकलने से पहले रोजाना की तरह वलियद खां ने अपनी पत्नी नूरजहां खातून को फोन करके घर का कुशलक्षेम पूछा था। इसके बाद वह ड्यूटी के लिए निकल पड़े। इसके करीब आधा घंटे बाद ही किला पुलिस ने फोन करके उन्हें हादसे की जानकारी दी तो वे लोग बरेली पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी सिटी के नेतृत्व में दी अंतिम विदाई
पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में एसपी सिटी रवींद्र कुमार के नेतृत्व में वलियद खां को अंतिम विदाई देने के बाद गारद के साथ उनका शव घर भेजा गया। वलियद खां के परिवार में पत्नी नूरजहां के अलावा बेटा आफताब और बेटी शाहीन है। बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है।
हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। कर्फ्यू लगा होने के कारण लोगों का आवागमन कम था। इस वजह से यह जानकारी नहीं हो सकी कि किस वाहन ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मारी। उसकी जानकारी कराई जा रही है। - राजकुमार तिवारी, इंस्पेक्टर किला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें