फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। काम के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान मालिक उसे अस्पताल तो ले गया, लेकिन वहां छोड़कर भाग गया। उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

सुभाषनगर की शांति विहार कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय सुरेश प्रजापति मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। उनके भाई पूरनलाल प्रजापति ने बताया कि सुरेश शुक्रवार को मढ़ीनाथ में हरिओम के यहां मजदूरी करने गए थे। काम के दौरान सीढ़ी से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि मकान मालिक उपचार के लिए सुरेश को अस्पताल लेकर पहुंचा और वहां छोड़कर भाग निकला। समय पर उनका इलाज शुरू नहीं हो सका और शनिवार को सुरेश की मौत हो गई। सुरेश के परिवार में उनकी पत्नी ममता, एक बेटी रिंकी और दो बेटे अर्जुन व अरुण हैं। सुरेश के परिवार वालों ने मकान मालिक के खिलाफ थाना सुभाषनगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें