फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलखनाथ मंदिर और दरगाह भी जाएंगे राहुल

Fri, 23 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
यहां 28 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के लिए स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने रूट का खाका बृहस्पतिवार को तैयार कर लिया। इसमें राहुल गांधी के आला हजरत दरगाह और अलखनाथ मंदिर जाने का भी कार्यक्रम बनाया गया है।  रोड शो का रूट और अन्य कार्यक्रम को कांग्रेस उपाध्यक्ष की सुरक्षा व्यवस्था में लगी एसपीजी (विशेष सुरक्षा दस्ता) ही फाइनल करेगी इसलिए स्थानीय संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रम में काफी हद तक बदलाव भी संभव है। माना जा रहा है कि अगले दो दिन में एसपीजी यहां आ जाएगी और जिला प्रशासन तथा पुलिस के अफसरों से बातचीत करके रूट का निरीक्षण करने के बाद उसको फाइनल करेगी। पार्टी के बड़े नेता भी आएंगे, वे भी एसपीजी से विचार-विमर्श करके रूट तय कराएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय से अब तब आए कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी 27 सितंबर की शाम को शहर में पहुंचेंगे। यहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार शाम को स्थानीय पार्टी संगठन से उनके रात्रि विश्राम का स्थल और रोड शो का रूट प्रस्तावित करके मांगा गया। 
 महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने बताया कि 28 की सुबह से रोड शो की शुरुआत सर्किट हाउस से ही करना प्रस्तावित किया है। रास्ते में आला हजरत दरगाह और अलखनाथ मंदिर जाने का भी कार्यक्रम बनाया गया है। किला से राहुेल का काफिला सीबीगंज, परसाखेड़ा, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज होते हुए रामपुर को रवाना हो जाएगा। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय का कहना है कि राहुल गांधी अगर सर्किट हाउस में नहीं ठहरते हैं तो विकल्प के तौर पर आईवीआरआई गेस्ट हाउस अथवा रुहेलखंड विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में भी उनको ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय संगठन की ओर से वैकल्पिक कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को मंडल प्रभारी यूसुफ कुरैशी भी आ रहे हैं। उनसे और विचार-विमर्श करकेे प्रस्तावित कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय भेज दिया जाएगा। उसके मुताबिक, एसपीजी रूट तथा अन्य कार्यक्रमों को अंतिम रूप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है राहुल का प्रस्तावित कार्यक्रम
0 27 सितंबर-
रात्रि 9 बजे आगमन, सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम।
0 28 सितंबर-
सुबह 9 बजे- सर्किट हाउस से रोड शो की शुरुआत।
9.10 बजे- चौकी चौराहा पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण।
 9.20 बजे- अयूब खां चौराहा पर पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।
9.30 बजे- कोतवाली के सामने पार्क में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण।
9.45 बजे- दरगाह आला हजरत पर चादरपोशी।
10.00 बजे- दरगाह से रवानगी कुतुबखाना, बड़ा बाजार होते हुए किला अलखनाथ मंदिर।
10.30 बजे- अलखनाथ मंदिर में दर्शन।
10.20 बजे- मंदिर से रवानगी।
10.30 बजे- सीबीगंज में स्वागत।
 10.45 बजे- परसाखेड़ा में स्वागत।
11.20 बजे- फतेहगंज पश्चिमी में स्वागत।
11.50 बजे- मीरगंज में स्वागत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें