फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपनी वाहन के नंबर पर चला रहा था दूसरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। अपनी वाहन के नंबर पर दूसरी कार को चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में एक कार फर्जी निकली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रिठौरा चौकी क्षेत्र के गांव गुपलापुर में एक ग्रामीण के घर पर दो कार एक ही नंबर की खड़ी है, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सूचना सही निकली। पुलिस ने इंजन व चेचिस नंबर से चेक किया तो एक कार तो उसके नाम से निकली, जबकि दूसरी कार फर्जी निकली, जिस पर उसने अपनी कार का नंबर प्लेट लगा रखी थी। इस पर पुलिस ने उक्त ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि एक ही कार के नंबर से युवक दो कार चला रहा था। इंजन व चेसिस नंबर के आधार पर पकड़ी गई कार के मालिक के बारे में जानकारी की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें