फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधान के बेटे की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज

Tue, 31 Dec 2024 02:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गिरधारीपुर गांव की प्रधान कमलेश के बेटे की जन्मदिन पार्टी में हर्ष फायरिंग की गई। प्रधान के जेठ व अन्य रिश्तेदारों ने लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग की।
विज्ञापन
जन्मदिन पार्टी में की गई हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के गिरधारीपुर गांव की प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम प्राइमरी स्कूल में हुआ। इस दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई। जन्मदिन पार्टी का वीडियो वायरल होने पर इज्जतनगर पुलिस ने प्रधान समेत तीन आरोपियों पर रिपोर्ट लिख ली है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर थाने के दरोगा दीपक नागर ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे का जन्मदिन रविवार को था। रात में प्राइमरी स्कूल में जश्न मनाया गया। जब दरोगा क्षेत्र में भ्रमण पर थे तो उन्हें वायरल वीडियो के बारे में जानकारी हुई। 

UP: मासूम की इतनी बेरहमी से हत्या... वजह कुछ और भी है; बांके से दो साल के बच्चे की आंख पर किए कई प्रहार
विज्ञापन


इसमें दिख रहा है कि लोग प्रधान कमलेश कुमारी के बेटे के जन्मदिन में पार्टी कर रहे हैं। प्रधान का जेठ वीरपाल उर्फ वीरू और एक अन्य रिश्तेदार लाइसेंसी हथियारों से जमकर हर्ष फायरिंग करते दिख रहे हैं। यहीं पर लोग फोटोग्रॉफी व वीडियो बना रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई
वायरल वीडियो से मामला एसएसपी अनुराग आर्य के भी संज्ञान में आया तो उन्होंने इज्जत नगर थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। तब दरोगा ने प्रधान कमलेश कुमारी, वीरेंद्र वीरू व एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

पुलिस ने दबिश दी तो वीरू घर से फरार हो गया। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी वीरू की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। दूसरे रिश्तेदार का चेहरा भी वीडियो में साफ है, उसकी पहचान कराकर उसे भी पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें