फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना धाम से लौटते समय सड़क हादसे में हरदोई की महिला और भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मनौना गांव स्थित खाटू श्याम मंदिर से लौटते समय सड़क हादसे में हरदोई निवासी महिला व भांजे की मौत हो गई। परिवार के अन्य लोग भी आंशिक घायल हुए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद निवासी शिवम तिवारी ने बताया कि वह अपनी बहन ललिता, ललिता के दो साल के बेटे मोक्ष, दूसरी बहन 34 वर्षीय शोभा व रिश्तेदार मोनू के साथ आंवला के पास मनौना खाटू श्याम मंदिर आए थे। यहां उन्होंने दर्शन किए और फिर घर वापस जाने को निकले। दर्शन कर लौटते समय सभी लोग ई-रिक्शा में सवार थे। तभी बिशारतगंज थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और पलट गया।
इससे शोभा की मौके पर ही मौत हो गई। ललिता के बेटे मोक्ष को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां मोक्ष ने भी दम तोड़ दिया। परिवार के अन्य लोग भी आंशिक घायल हुए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इन सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई के थाना पाली के गांव गोपालपुर में ब्याही शोभा जून में बच्चों की छुट्टी के दिनों में मायके फर्रुखाबाद आई हुई थीं। शोभा की बहन ललिता फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव कुकरैल निवासी देवेंद्र को ब्याही हैं। वह भी अपने दो साल के बेटे मोक्ष को लेकर मायके आई थीं। किसी ने उन्हें खाटू श्याम के नए मंदिर मनौना धाम के बारे में बताया तो वह लोग यहां दर्शन करने चले आए। ट्रेन और बस के जरिये सफर करता परिवार मनौना पहुंचा और दर्शन करके लौटते वक्त यह हादसा हो गया। मौके पर पहुंची बिशारतगंज थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन थाने में खड़ा करा लिया। प्रारंभिक जांच में चालक के शराब के नशे में होने की बात पुष्ट हुई है। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि ई रिक्शा चालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें