फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांवड़ व ताजियों के मार्गों का सर्वे शुरू, भरे जाएंगे गड्ढे

Mon, 23 Jun 2025 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के मद्देनजर नगर निगम व पीडब्ल्यूडी की टीम ने मार्गों का सर्वे शुरू कर दिया है। संबंधित सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। शासनादेश के बाद आलाधिकारी से लेकर अभियंता तक मार्गों का सर्वे कर एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, 27 जून से मोहर्रम और 11 जुलाई से सावन का शुभारंभ होगा। मोहर्रम में जहां ताजियों के जुलूस निकाले जाते हैं, वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की कई सड़कों से कांवड़ियों के जत्थे गुजरते हैं। इसमें पीडब्ल्यूडी और नगर निगम दोनों की सड़कें शामिल हैं। शासन से इनको दुरूस्त करने के आदेश हुए हैं।
इस क्रम में सोमवार से आजमनगर की सड़क की मरम्मत शुरू होगी । यहां सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया था। अब शासनादेश के बाद नगर निगम की टीम ने इसका सर्वे किया है। जेई वीना मौर्या ने बताया कि सोमवार से आजमनगर में सड़क की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें