बरेली। श्री सनातन धर्म मंदिर पंजाबी कॉलोनी में ज्येष्ठ माह के पहला मंगल धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में संगीतमय हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान राकेश नरूला ने बताया कि इस बार पुरुषोत्तम मास होने की वजह से आठ बड़े मंगल इस बार हैं। प्रत्येक मंगल को मंदिर में संगीत मय हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। पाठ के विश्राम के बाद भोग अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बृजमोहन कक्कड़, उमेश धमीजा, हरीश खन्ना, संजीव चांदना आदि मौजूद रहे।
बालाजी मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ
बरेली। अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से ज्येष्ठ माह के आठों मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान व भगवान श्रीराम की महाआरती, सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा। पहले मंगल को बदायूं रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर, करगैना में किया गया। मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित राम दरबार में आचार्य हर्षित उपाध्याय ने विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मुकेश सागर, छोटेलाल साहू, नंदकिशोर शर्मा, नितेश सक्सेना, अरुण कुमार, शिवम देओल, प्रीतम बिहार आदि मौजूद रहे।