बरेली। विकास विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने पूरी हो चुकीं परियोजनाओं को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। कहा कि जो काम हो रहे हैं उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कहा कि पिछले माह छह ऐसे बिंदु थे जिनके कारण जनपद की रैंक प्रभावित हुई थी, इन पर विशेष ध्यान दें। पीएम सूर्यघर योजना, अल्पसंख्यक विभाग, विद्युत निगम, उद्यान विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, जननी सुरक्षा योजना, कृषि विभाग आदि की समीक्षा की और निर्देश दिए गए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की स्थिति समय से पोर्टल पर अपलोड करें।
सीएमआईएस पोर्टल से संबंधित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इसके तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला, ड्रग वेयर हाउस, पर्यटन विभाग की चार परियोजनाएं, रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण, बेसिक शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों आदि में गुणवत्ता व समय से काम पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ देवयानी, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह आदि मौजूद रहे।