फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिटुमिन के दाम बढ़े तो ठेकेदारों ने काम से हाथ खींचे, अटकी परियोजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मध्य एशिया में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने का सीधा असर अब शहर के विकास कार्यों पर दिखने लगा है। पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सड़क निर्माण में प्रयुक्त होने वाले बिटुमिन (डामर) के दामों में आए उछाल के कारण नगर निगम के ठेकेदारों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके चलते शहर में 15वें वित्त आयोग और एनकैप के तहत चल रहे करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य अधर में लटक गए हैं।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने साफ कर दिया है कि अगर पुराने टेंडर की लागत को रिवाइज नहीं किया गया, तो मौजूदा दरों पर काम आगे बढ़ाना मुमकिन नहीं होगा। ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को महापौर उमेश गौतम से मुलाकात भी की। अपनी आर्थिक समस्याओं के बारे में बताया।
ठेकेदारों का कहना है कि बाजार में इस समय बिटुमिन के दाम 80 हजार रुपये मीट्रिक टन हो गए हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण सड़कों के निर्माण कार्य में नुकसान उठाना पड़ रहा है। ठेकेदारों ने महापौर से मांग की है कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए पुराने विकास कार्यों की एस्टीमेट लागत में बढ़ोतरी की जाए, ताकि काम को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

महापौर उमेश गौतम ने बताया कि ठेकेदारों ने मिलकर अपनी समस्या उनके सामने रखी है। बिटुमिन के बढ़ते दामों और टेंडर दरों की समीक्षा को लेकर जल्द ही अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ बैठक की जाएगी, ताकि कोई निष्कर्ष निकाला जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें