फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत को आधा किमी घसीटा डग्गामार वाहन ने

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक के दौरान टाटा मैजिक की चपेट में आकर हुए घायल
विज्ञापन

बरेली। मार्निंग वॉक को निकले रामनगर ब्लॉक के एडीओ पंचायत करन सिंह को डग्गामार वाहन ने करीब आधा किमी घसीटा। घायल करन सिंह की ओर से वाहन नंबर के आधार पर इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

वीर सावरकर नगर के निवासी करन सिंह के साथ यह हादसा गुरुवार सुबह करीब छह बजे हुआ। वह रोड की तरह महानगर दिशा में घूमने निकले थे। बताया कि सौ फुटा रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक टाटा मैजिक को उसका ड्राइवर लापरवाही से बैक कर रहा था। उन्हें पीछे से टक्कर लगी तो वह सड़क पर गिर गए। शोर मचाया तो ड्राइवर ने भागने की कोशिश में स्पीड बढ़ा दी। उनके कपड़े वाहन के पिछले हिस्से में फंस गए तो वह करीब आधा किमी दूर तक घिसटते चले गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया। बताया कि हादसे से उनके एक पैर में हल्का फ्रेक्चर हो गया जबकि शरीर पर कई जगह चोट आई है। पुलिस ने एडीओ का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार कराया गया। एडीओ के घायल होने की खबर सुनकर उनके स्टाफ के कई लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें