फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ के घर डकैती का मामला- टीमों की दौड़ बेनतीजा, सर्विलांस भी खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घर पड़ी डकैती के खुलासे को खुद जुटे एसओ, अपना नेटवर्क भी लगाया
विज्ञापन

बरेली। अमरिया एसओ के शास्त्रीनगर स्थित आवास में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें कई शहरों में खाक छान रही हैं। मगर अब तक कुछ भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वहीं, पीड़ित एसओ ने अपने घर पड़ी डकैती के खुलासे के लिए अपना नेटवर्क भी लगा दिया है।
मंगलवार शाम साढे़ छह बजे पांच-छह हथियारबंद बदमाशों ने अमरिया एसओ पुष्कर सिंह के घर डकैती डाली थी। बदमाशों ने उनकी पत्नी रुचि, छह साल की बेटी आन्या, किराएदार प्रेमशंकर, उनके बेटे अजय और पत्नी को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट कराई गई। इसमें भी पुलिस ने खेल कर दिया, बदमाशों की संख्या कम करके डकैती को लूट में तब्दील कर दिया। मगर खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली हैं। सांई मंदिर के कैमरे से पुलिस को कुछ धुंधली तस्वीरें मिली हैं लेकिन चेहरे साफ नहीं हैं। इसमें मुंह पर हाथ रखे जा रहे लोगों को बदमाश मानकर पुलिस छानबीन कर रही है। अब तक करीब 35 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन

संदिग्ध नंबर भी नहीं मिले
पुलिस ने घटना के समय शास्त्रीनगर के बीटीएस की रेंज में आए नंबरों की भी गहनता से जांच की पर ऐसे संदिग्ध नंबर नहीं मिले जिनसे सही दिशा मिल सके। अब टीम मान रही है कि दूसरी वारदातों की तरह यहां भी बदमाश मोबाइल साथ में नहीं लाए या फिर स्विच ऑफ रखा। एसओ पुष्कर सिंह बरेली में अशरफ खां, सिविल लाइंस और नकटिया चौकी समेत कई जगह लंबे समय तैनात रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर से भी बदमाशों की खोजबीन शुरू की है।
विज्ञापन

नौकरानी से की गई पूछताछ
एसओ के घर से नौकरानी के निकलने के थोड़ी देर बाद ही बदमाश अंदर घुसे थे। पुलिस को शुरू में नौकरानी पर भी शक था। मगर लंबी पूछताछ में कुछ नहीं सामने आया। बताते हैं कि नौकरानी ने गली में घुसते कुछ संदिग्ध लोगों को देखा था जिनके हुलिये की पुलिस जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें