बरेली। कोहरे में सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार गड्ढे में चली गई और उसमें बैठे चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। ट्रक के नंबर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
दिल्ली की जहांगीरपुरी में रहने वाले वाजिद हुसैन परिवार के साथ बहन की ससुराल पूरनपुर गए हुए थे। मंगलवार रात 10:30 बजे लौटते समय वह रास्ता भटक गए। उन्होंने पीलीभीत रोड पर फीनिक्स माल के पास सड़क किनारे कार रोकी और गूगल मैप पर रास्ता देखने लगे। कार के इंडिकेटर भी जला रखे थे। मगर कोहरा होने के चलते पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और उसमें सवार चारों लोग घायल हो गए। इनमें वाजिद हुसैन के पुत्र अब्दुल की हालत गंभीर है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक समेत फरार हो गया।