फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: थर्ड जेंडर मन्नू सूरी को पीटने का आरोपी जिम संचालक और उसका साथी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Tue, 11 Aug 2026 05:04 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में थर्ड जेंडर मन्नू सूरी से मारपीट के मामले में जिम संचालक और एक अन्य व्यक्ति का चालान किया गया है। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी जिम संचालक और उसका साथी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में थर्ड जेंडर व उसके साथियों से मारपीट के मामले में जिम संचालक समेत दो लोगों का चालान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट से दोनों को जमानत मिल गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों और उनके कुछ साथियों को वांछित किया है। उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


शहर के रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम के बाहर गाड़ी तोड़ने को लेकर हुए विवाद का वीडियो वायरल हुआ था। कथित थर्ड जेंडर कोहाड़ापीर निवासी मन्नू सूरी उर्फ सलमान ने जिम संचालक और उसके साथियों पर मारपीट और निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया था। आरोपी जिम संचालक व अन्य के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कुछ लोग हिरासत में लिए थे। 

संबंधित खबर- UP News: बरेली में जिम संचालक की दबंगई, साथियों संग मिलकर थर्ड जेंडर को पीटा, निर्वस्त्र करने का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जिम मालिक राजेंद्रनगर निवासी अश्वनी शर्मा और कटरा चांद खां निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को उनका चालान कर दिया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें