फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 31 लाख के 150 मोबाइल जीआरपी ने किए बरामद, गुम मोबाइल पाकर खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआरपी ने यात्रा के दौरान खोये मोबाइलों की शिकायतों के आधार पर बरामद किए 150 मोबाइल काे उनके मालिकों को दिए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर परवेज अली खान ने बताया कि मोबाइल गुम और चोरी के मुकदमों में खुलासा किया है। जीआरपी की टीम ने अलग-अलग शहरों के सर्विलांस टीम की मदद से 31 लाख के मोबाइलों को बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला ने जंक्शन स्थित जीआरपी थाने पहुंचकर मोबाइल मालिकों को बुलाकर उन्हें मोबाइल सुपुर्द किए। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में निरीक्षक तरुण कुमार, उप निरीक्षक विपिन कुमार, संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, सचिन कुमार, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


- एसपी ने किया जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण
मंगलवार को एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला ने बरेली जंक्शन का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने महिला हेल्प डेस्क, साफ सफाई, शस्त्र कारतूस, मिशन शक्ति के रजिस्टर का रख रखाव देखा। उसके बाद जीआरपी थाने में गोष्ठी करके पुलिसकर्मियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जंक्शन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट विंडों पर सुरक्षा बढ़ाने को निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें