फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातियों की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दूल्हे के ममेरे भाई की मौत; रेस लगा रहे थे चालक

Mon, 03 Mar 2025 04:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में बरात से लौट रहे बरातियों की कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में दूल्हे के ममेरे भाई की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बरात से लौट रहे दो कार चालकों के बीच रेस के दौरान एक कार भोजीपुरा ओवरब्रिज के पास डिवाइडर से टकराकर शनिवार की देर रात पलट गई। इसमें 22 वर्षीय विशाल की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव जोगीठेर से शनिवार को देवरनियां इलाके के कनमन गांव में बरात गई थी। खाना व जयमाला कार्यक्रम के बाद दो इको कार चालक बरातियों को लेकर जोगीठेर लौटने लगे। मृतक के परिजनों ने बताया कि दोनों कारों के बीच कनमन से रेस शुरू हो गई कि कौन पहले जोगीठेर पहुंचेगा। 

इस दौरान भोजीपुरा-बरेली प्लाईवुड फैक्टरी के आगे बरातियों से भरी कार रात करीब साढ़े 12 बजे डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार दूल्हे के ममेरे भाई 22 वर्षीय विशाल निवासी पहाड़गंज थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत हाल निवासी संजय नगर थाना बारादरी की घटनास्थल पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: होली पर इस शहर में निकलेंगे 'लाट साहब', ढके जा रहे धार्मिक स्थल; 300 साल पुरानी है ये परंपरा

कार में बैठे जोगीठेर निवासी संदीप, सोनू, मनीष, सुधांशु, सुमित, विकास घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एसआई संजीव त्यागी ने सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इसमें मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली।

विज्ञापन

झपकी आने से ट्रक में घुसी डीसीएम
मीरगंज में चालक को झपकी लगने से रविवार सुबह ट्रक में डीसीएम घुस गई, जिसमें बदायूं के एक चालक की मौत हो गई। इस दौरान हाईवे पर बरेली-दिल्ली हाईवे पर करीब लंबा जाम लग गया। पुलिस ने गाड़ी को हटवाकर जाम खुलवाया। रविवार सुबह तड़के चार बजे एक डीसीएम चालक दिल्ली की तरफ से बरेली की ओर जा रहा था। 

मीरगंज फ्लाईओवर पर नींद के चलते चालक की डीसीएम ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। चालक केबिन में फंस गया। काफी देर बाद पुलिस ने बमुश्किल निकालकर उसे अस्पताल भेजा, जहां 35 वर्षीय अरविंद पुत्र वीरपाल निवासी अब्दुल्ला गंज, थाना उझानी, बदायूं की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें