मारपीट के दौरान कुर्सियां भी फेंकी गईं
आरोप है कि दूल्हा और बरातियों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने जमकर पीटा। इस हाथापाई में कुर्सियां भी फेंकी गई। दूल्हा और बरातियों ने गांव से भागकर अपनी जान बचाई है। बृहस्पतिवार को दूल्हा पक्ष ने बिसौली कोतवाली आकर पुलिस से गुहार लगाई। आरोपियों के खिलाफ तहरीर भी दी।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कराया। इस पर दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई। पुलिस की मौजूदगी में ही दूल्हा-दुल्हल ने फेरे हुए। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में दुल्हन की विदाई हुई। यह मामला परवेजनगर गांव में चर्चा का विषय बना रहा।