फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण की रिपोर्ट न भेजने पर डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पौधरोपण के लिए कई विभाग गड्ढा खुदाई करने की रिपोर्ट भी नहीं भेज रहे हैं। विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने इस लापरवाही पर सहकारिता, पावर कारपोरेशन, आवास विकास सहित कई विभागों की फटकार लगाते हुए तत्काल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, इसमें 10 विभाग शामिल हैं। सभी संबंधित विभाग अपनी सूचना प्रतिदिन उपलब्ध कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि प्रतिदिन बैठक करें। संचारी रोग नियंत्रण के लिए निगरानी रखते हुए समय-समय पर जन जागरूकता के अभियान नियमित तौर से चलाएं। उन्होंने कहा कि 16 से 22 जुलाई तक भूजल गर्भ सप्ताह मनाया जा रहा है, इसमेें संबंधित विभाग अपना-अपना सहयोग देते हुए गोष्ठी, प्रतियोगिताएं सहित कई कार्यक्रम कराएं। सीएमओ को निर्देश दिए कि बरसात व बाढ़ के समय जो भी दवाएं हो, वह सभी सीएचसीए व पीएचसी के साथ जिला अस्पताल में भी मौजूद रहनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि विकास व निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीपीओ, डीएसटीओ, डीआईओएस, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें