सीबीगंज (बरेली)। सीबीगंज थाना क्षेत्र में पंद्रह वर्षीय किशोरी से रेप के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 23 जून को एक बेटी ने पिता पर रेप का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है और अपने भाइयों व परिवार को मामला वापस लेने के लिए धमका रहा है। पुलिस ने घर पर छापा मारकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।