बरेली। केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए 2.72 करोड़ रुपयों की लागत से संजय नगर स्थित श्मशान घाट में नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (एनकैप) के तहत हरित शवदाह गृह तैयार हो गया है। यहां अंतिम संस्कार में गोबर की लकड़ी और उपलों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, शवदाह गृह में अष्ट धातु से तीन द्वार भी तैयार किए गए हैं।
हरित शवदाह गृह में विभिन्न नामों से स्वर्गद्वार का नामकरण किया गया है। इसमें गणेश द्वार, मोक्ष द्वार, गरुड़ द्वार शामिल हैं। अष्ट धातु के फ्रेम को जमीन से ऊपर लगाया गया है। शवदाह स्थल पर चिता फ्रेम के नीचे एक अष्ट धातु की ट्रे भी लगी है। इसमें चिता की राख और फूल जमा होंगे। शवदाह होने के ढाई घंटे बाद ट्रे को पहले से बनाए गए स्थान पर रखा जाएगा। संवाद