फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: ग्रेटर नोएडा से अपहृत बच्चा दो साल बाद बदायूं में मिला

Wed, 12 May 2021 12:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

जुलाई 2019 में उसकी उम्र साढ़े तीन साल थी। परिवार वालों के मुताबिक शादाब सात जुलाई 2019 को नजदीक एक दुकान पर चाट पकौड़ी खाने गया था। वहीं से शादाब संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
विज्ञापन
शादाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई 2019 में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से अगवा किया गया साढ़े तीन साल का मासूम मंगलवार को दो साल बाद कादरचौक इलाके से बरामद हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अभी उससे पूछताछ चल रही है। फिलहाल बच्चा के पिता थाने पहुंच गए हैं। उसकी मां नोएडा से बदायूं के लिए रवाना हो गई हैं।

विज्ञापन


मेरठ जिले में थाना दौराला क्षेत्र के ग्राम कैली के मूल निवासी शाहिद अली का परिवार कई साल से ग्रेटर नोएडा के गांव हल्दौनी जलपुरी व्यापारी वाली गली में रह रहा है। शाहिद अली फर्नीचर के व्यापारी हैं। उनके चार बेटियां एक और बेटा है। बेटा शादाब दो बेटियों से छोटा है।

जुलाई 2019 में उसकी उम्र साढ़े तीन साल थी। परिवार वालों के मुताबिक शादाब सात जुलाई 2019 को नजदीक एक दुकान पर चाट पकौड़ी खाने गया था। वहीं से शादाब संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इस पर परिवार वालों ने ईको तृतीय थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


बाद में गुमशुदगी अपहरण के मामले में तरमीम हो गई। दो साल तक उसका सुराग नहीं लगा। कुछ दिन पहले शाहिद अली की मुलाकात कादरचौक इलाके के कुछ लोगों से हुई। यह लोग नोएडा में काम करने गए थे। तभी शाहिद अली ने उन्हें अपने बच्चे का फोटो दिखाया था। जिस पर उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक बच्चे कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर में है।

यह सुनकर शाहिद अली ने कुछ लोगों को गंगपुर भेजा। इसके बारे में गोपनीय रूप से पता कराया तो उनका शक सही निकला। मंगलवार शाम शाहिद अली खुद कादरचौक थाने पहुंचे। उनकी सूचना पर पुलिस ने गंगपुर गांव में दबिश दी और बच्चे को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने गृहस्वामी को भी हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से खोया बच्चा बरामद हो गया है। एक व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें