फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरीः शराब की दुकानें आज से खुलेंगी, दूध की दुकानों के खुलने का समय बदला

विज्ञापन
एटा पुलिस ने पकड़ी तस्करी की शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुबह दस से शाम पांच बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें
विज्ञापन

दूध की दुकानें दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को खुलेंगी

लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन और आंशिक कर्फ्यू के चलते करीब एक पखवाड़े से बंद चल रहीं शराब की दुकानें बुधवार से खुलेंगी। शराब लाइसेंसियों की मांग पर शासन ने शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है।
जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने बताया है कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी। इस दौरान सेल्समैन/लाइसेंसी को कोविड गाइड लाइन का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दूध की दुकानों के खोलने की समय सीमा में बदलाव करते हुए दो घंटे सुबह और दो घंटे शाम को दुकान खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शराब की दुकानों को खोलने या बंद करने के संबंध में लॉकडाउन व आंशिक कर्फ्यू की गाइड लाइन में उल्लेख नहीं किया गया था, जिससे लाइसेंसियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। शराब की दुकानें बंद होने से राजस्व को भी तगड़ा झटका लग रहा था। वहीं दूसरी ओर गांवों में कच्ची शराब की भट्ठियां फिर से धधकने लगी हैं, जिन्हें पंचायत चुनाव के दौरान बंद कराया गया था। लिहाजा सरकार को शराब दुकानें खोलने का निर्णय लेना ही पड़ा। मंगलवार को जनपद में शराब की दुकानें बंद रहीं, लेकिन पड़ोसी जनपदों सीतापुर और हरदोई में शराब दुकानें खुलीं, जिन पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगीं। इससे अनुमान है कि बुधवार से शराब दुकानों के खुलने के साथ ही यहां भी शराब के शौकीनों की लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं, जिससे कोविड गाइड लाइन का अनुपालन कराना पुलिस और आबकारी महकमे के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी।
विज्ञापन

दूध की दुकानों को खोलने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुन: नए सिरे समय निर्धारित किया है। अब सुबह सात बजे से नौ बजे तक दूध की दुकानें खुलेंगी, जिसके बाद शाम को छह बजे से आठ बजे तक दुकानें खोली जाएंगी। पहले दूध की दुकानें सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने के आदेश दिए गए थे, जिससे दूधियों के सामने शाम के दूध की बिक्री करने में समस्या आ रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें