फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन देकर चीनी मिल को चलवाएं सरकार : अताउर रहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। समाजवादी पार्टी के विधायक अताउर रहमान ने रविवार को केसर चीनी मिल बंद होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मिल बंद होने से एक हजार कर्मचारी बेरोजगार तो 50 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। विधायक ने यूपी सरकार से मिल को 165 करोड़ रुपये का लोन देकर फिर से चलवाने की मांग की।
विज्ञापन

अताउर रहमान ने रविवार को सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मिल का पूरा गन्ना क्षेत्र दूसरी फैक्टरी को आवंटित कर दिया गया है। फिलहाल, किसानों का 162 करोड़ रुपये गन्ने का बकाया है। विधायक ने भाजपा सरकार पर 14 दिन में भुगतान के वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने मिल की जमीन की नीलामी पर भी सवाल उठाए। पिछली बार 28 करोड़ 5 लाख रुपये की बोली का विरोध हुआ था। अब मिल को 431 करोड़ रुपये में बेचा गया, लेकिन एक महीने बाद चेक बाउंस हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग नाराज हैं।
उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार अपना प्रशासक नियुक्त कर मिल का चार्ज दे सकती है। समाजवादी पार्टी 31 अक्तूबर को ज्ञापन देगी, समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन होगा। इस दौरान सपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह, अनित पाल सिंह, नासिर रजा खां, इरफान अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें