फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। बेटे के साथ रविवार दोपहर तीन बजे मीरगंज साप्ताहिक बाजार जा रही 60 वर्षीय महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

परिचितों के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खुर्द निवासी वीरवती (60) पत्नी बृजलाल रविवार को अपने बेटे गुड्डू की बाइक पर बैठकर मीरगंज के साप्ताहिक बाजार आ रही थीं। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठीं वीरवती सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गईं। हादसे के बाद बेटे और अन्य परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी मीरगंज लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद वीरवती को मृत घोषित कर दिया। मां की मौत की खबर सुनते ही बेटे गुड्डू समेत परिवार के अन्य सदस्यों में मातम पसर गया। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें