फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरकारी खरीद शुरू नहीं, मजबूरी में व्यापारियों को बेच रहे धान

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। धान पर इस बार दोहरी मार पड़ रही है। पहले बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया, अब सरकारी क्रय केंद्र पर खरीद और तौल अब तक शुरू नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन तौल नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में मंडी और निजी व्यापारियों को धान बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला की टीम ने दोपहर 3:30 बजे राजकीय धान क्रय केंद्र की पड़ताल की। केंद्र पर धान की तौल शुरू नहीं हुई थी। किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्र पर धान बेचने के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। खरीद शुरू नहीं होने के कारण कई किसान उपज व्यापारियों को बेच चुके हैं।
किसान असमंजस में, केंद्रों को शुरू कराने की मांग : जाम निवासी यशपाल सिंह यादव ने बताया कि केंद्र पर धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। धान किसे बेचें, यह समझ नहीं आ रहा। मजबूरन धान व्यापारियों को बेचना पड़ा है। रामेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बारिश से पहले ही धान की फसल खराब हो गई है। अब सरकारी केंद्र पर खरीद शुरू नहीं होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। रूमपाल सिंह ने बताया कि किसान धान लेकर केंद्र पर पहुंच रहे हैं, लेकिन तौल नहीं हो रही है। ऐसे में मजबूरी में व्यापारियों को धान बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें