अगर आप सौर ऊर्जा से नलकूप चलाना चाहते हैं और बिजली बेचकर कुछ कमाना चाहते हैं तो आपको ग्रिड प्रणाली का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन करके कुल लागत की 10 फीसदी रकम जमा करें। राज्य और केंद्र सरकारी की ओर से 90 फीसदी अनुदान मिलेगा। जिले में इसके तहत 2023-24 में 70 प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य है। 35 प्लांट स्थापित हो गए हैं। अब जो आवेदन आ रहे हैं, उनके संयंत्र 2024-25 में स्थापित होंगे।
सौर ऊर्जा को विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बजट बढ़ाया है। घर की छत पर लोग सूर्य की रोशनी से बिजली उत्पादन करेंगे। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को देंगे। सूर्य की रोशनी नहीं होने पर जो बिजली आप ग्रिड को दे चुके हैं, उसके बदले आपको बिजली मिल जाएगी।