बरेली में बदमाशों ने शनिवार रात राह चलते बात कर रहे छात्र से मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचा दिखाकर फरार हो गए। छात्र ने बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना बारादरी क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी निवासी राशिद इस्लामियां इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। वह शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने रिश्तेदार से मिलने आरिश बरातघर जा रहे थे। इस दौरान उनके ममेरे भाई की कॉल आ गई।
वह पवन विहार कॉलोनी के पास बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगा। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उसका मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचा हवा में लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। छात्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के कैमरे चेक कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज रोहिलखंड विपिन कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर मिल चुकी है। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, वह जल्द पकड़े जाएंगे।