फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पवन विहार गेट पर छात्र से लूटा मोबाइल, विरोध पर तमंचा दिखाकर बदमाश फरार

Sun, 03 Mar 2024 04:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार रात छात्र से मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचा दिखाकर डराया और फरार हो गए। 
विज्ञापन
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बदमाशों ने शनिवार रात राह चलते बात कर रहे छात्र से मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचा दिखाकर फरार हो गए। छात्र ने बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


थाना बारादरी क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी निवासी राशिद इस्लामियां इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र है। वह शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने रिश्तेदार से मिलने आरिश बरातघर जा रहे थे। इस दौरान उनके ममेरे भाई की कॉल आ गई। 

वह पवन विहार कॉलोनी के पास बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगा। तभी बाइक सवार  दो बदमाश आए और उसका मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचा हवा में लहराते हुए बाइक से फरार हो गए। छात्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


BJP First List: भाजपा की पहली सूची में पीलीभीत नहीं... वरुण गांधी को लेकर नई चर्चाएं; सपा ने भी खोले पत्ते
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के कैमरे चेक कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज रोहिलखंड विपिन कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर मिल चुकी है। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, वह जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें