दो युवकों के सिर फूटे
हमले में उसका और उसके एक साथी का सिर फट गया। चीता पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और युवकों को बचाने का प्रयास किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने चाय की दुकान पर काम करने वाले लड़कों को और युवक के साथियों को पकड़ लिया। थाने में सूचना दी। इस बीच एक युवक छूटकर भाग गया। थाने की जीप में एक युवक को बैठाने पर आरोपियों ने उसे वहां पर भी पीटा। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पथराव भी किया। पुलिस से भी हाथापाई की।
सूचना पर थाना बारादरी और इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल युवकों को थाने ले जाया गया। इस बीच हमलावर फरार हो गए। वहां मौजूद किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। इसमें कुछ लोग एक युवक को बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। पुलिसकर्मी उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से ली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।