फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के लोगों ने घर पर बोला हमला, परिवार के साथ मारपीट, मारपीट-तोड़फोड़

Mon, 29 Apr 2024 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बब्बनपुरवा में सटोरियों ने एक घर पर धावा बोल दिया। घर पर पहले पथराव किया, फिर रॉड, हॉकी व डंडे लेकर घर में घुस गए। महिलाओं समेत पूरे परिवार को पीटा। घर में तोड़फोड़ की। हमले में घायल गृहस्वामी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर दूसरे समुदाय के हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया।

विज्ञापन


सुभाषनगर के बब्बनपुरवा निवासी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि उनके घर के बाहर आए दिन सटोरिये हंगामा करते हैं। शनिवार रात नौ बजे जब उसने इन लोगों से भीड़ हटाने व गाली गलौज बंद करने के लिए कहा तो आबिद, ताहिर, जुम्मन, अरमान, तौसीब, सूखा, टिग्गा, पेटू, अर्शत सहित 10-15 लोगों ने ने पहले घर पर पथराव किया। बाद में लाठी-डंडे, रॉड लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। घर में रखा एलसीडी, फ्रिज आदि तोड़ दिया। भाई जोरावर सिंह, गुरसेवक सिंह बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। महिलाओं को भी नहीं बख्शा।

Bareilly News: सेंट्रल जेल टू में बंदी ने फंदा लगाकर दी जान, पिता ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद हमलावर धमकी देकर गए कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम इससे भी बुरा होगा। हमले में गुरप्रीत सिंह, जोरावर व गुरसेवक लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार राय ने बताया कि घायल पक्ष के घर में दूसरे समुदाय की बहू है। इसी रंजिश में मारपीट हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें